लातेहार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा पूजा

Updated:
विज्ञापन
लातेहार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा पूजा

लातेहार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा पूजा

विज्ञापन

लातेहार ़ देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी. लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे मनायोग तथा श्रद्धा से पूजा-अर्चना की. सभी यांत्रिक प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा की खासी धूम रही. शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान मोहन गैरेज, परी ऑटोमोबाइल, प्रेम गैरेज और बिजली आफिस में प्रतिमा स्थापित कर देवशिल्पी की पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का फूल-मालाओं से श्रृंगार किया गया. पूजा के दौरान पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और आरती संपन्न करायी. पूजा की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. शहर भर में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा. युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने पूजा में भाग लिया और अपने यांत्रिक यंत्र यथा औजारों व अन्य मशीनों की पूजा की. दुकानों, गैरेजों और कार्यालयों में अवकाश का माहौल देखने को मिला. विश्वकर्मा पूजा ने एक बार फिर तकनीकी और औद्योगिक वर्ग के लोगों को एकजुट किया सभी ने एक बेहतर भविष्य की कामना की. गुरुवार को सभी प्रतिमाओं का स्थानीय तालाब में गाजे-बाजे की धुन पर विसर्जन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola