मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिली, घेरा बीडीओ कार्यालय

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिली, घेरा बीडीओ कार्यालय

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से जिले में कई फर्जी लाभुकों का नाम हटा दिया गया है. जिले में अब तक 96281 लाभुकों को तीन माह की राशि उनके खाते में भेज दी गयी है.

विज्ञापन

लातेहार. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से जिले में कई फर्जी लाभुकों का नाम हटा दिया गया है. जिले में अब तक 96281 लाभुकों को तीन माह की राशि उनके खाते में भेज दी गयी है. इधर, दिसंबर माह की राशि मिलने के बाद वर्ष 2025 में राशि नहीं मिलने से नाराज काफी संख्या में महिलाएं मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचीं और बीडीओ कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों के अनुसार राज्य में जनवरी, फरवरी और मार्च माह की एकमुश्त 7500 की राशि योग्य लाभुकों के खाते में भेज दी गयी है, लेकिन अभी भी कई योग्य लाभुक योजना के लाभ से वंचित हैं. सदर प्रखंड निवासी नजरुन बीबी, मीना देवी, मुन्नी देवी, जबीन खातून, लक्ष्मी कुमारी, मालती देवी व जगबानी देवी के अनुसार उन्होंने योजना का फॉर्म समय पर भरा था. फार्म का रजिस्ट्रेशन भी हुआ. दिसंबर तक सरकार राशि खाते में दी गयी, लेकिन जनवरी से मार्च तक की राशि नहीं मिली. इस बीच घेराव कर रही महिलाओं को बीडीओ ने समझा बुझाकर शांत कराया. बीडीओ ने कहा कि योग्य महिला लाभुकों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक माह राशि दी जायेगी. वर्तमान में तकनीकी समस्या के कारण विलंब हो रहा है.

जांच में 42432 लाभुक पाये गये फर्जी:

जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत कई संपन्न और नौकरी करनेवाले परिवार के लोग भी योजना का लाभ उठा रहे थे. जिले में 1.48 लाख लाभुकों का चयन किया गया. अब जांच के बाद 42432 लाभुकों को अयोग्य ठहराते हुए उनका नाम सूची से विलोपित कर दिया गया है. जिले में सबसे अधिक बालूमाथ प्रखंड में अयोग्य लाभुक पाये गये हैं. बालूमाथ में 7078, लातेहार में 7038, लातेहार शहरी में 1513, बारियातू में 2954, बरवाडीह में 4803, चंदवा में 5072, गारू में 1559, हेरहंज में 2348, महुआडांड में 4417, मनिका मेु 4963 तथा सरयू प्रखंड में 687 लाभुकों को अयोग्य पाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola