पहाड़ी शिव मंदिर में महादेव का तिलकोत्सव, गूंजे मांगलिक गीत

Updated:
विज्ञापन
पहाड़ी शिव मंदिर में महादेव का तिलकोत्सव, गूंजे मांगलिक गीत

पहाड़ी शिव मंदिर में महादेव का तिलकोत्सव, गूंजे मांगलिक गीत

विज्ञापन

बरवाडीह़ पहाड़ी शिव मंदिर में शुक्रवार की रात बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भगवान शिव का भव्य तिलकोत्सव अभिषेक आयोजित किया गया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा. पंडित मृत्युंजय मिश्रा उर्फ बल्लू के सान्निध्य में मुख्य यजमान गिरधारी मिश्रा और निरंजन कुमार सिंह ने विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया. स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी और राकेश सिंह की मौजूदगी में बाबा को फल, वस्त्र, बर्तन और मिष्ठान अर्पित कर तिलक की रस्म पूरी की गयी. 15 फरवरी को होगा शिव विवाह, तैयारियां शुरू : तिलकोत्सव के दौरान रेलवे कॉलोनी की महिलाओं और महिला मंडल ने पारंपरिक मांगलिक गीतों से अतिथियों व भक्तों का स्वागत किया. भजन मंडली के कीर्तनों पर श्रद्धालु झूमते रहे. मुख्य यजमान निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि तिलकोत्सव के साथ ही महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज हो गयी हैं. आगामी 15 फरवरी को भगवान भोलेनाथ का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा, इसे लेकर मंदिर में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है. भंडारे में उमड़ी भीड़ : अनुष्ठान के पश्चात महाप्रसाद का वितरण हुआ और सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया. मौके पर गौतम पटंडी, आलोक कुमार, अरविंद कांत पांडेय, राकेश रंजन सिंह, मुरारी लाल, मंदीप बैठा, अशोक कुमार, अरुण कुमार, सुमन सिंह, सुधा दुबे, गीता देवी, शांति देवी, पूनम देवी, आशा देवी, लव कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार, राजा बाबू, खुशबू सिंह, जिया पांडेय समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola