उर्दू के विकास के लिए लाइब्रेरी की होगी स्थापना, रजा उर्दू एकेडमी ने बनायी रणनीति

उर्दू के विकास के लिए लाइब्रेरी की होगी स्थापना, रजा उर्दू एकेडमी ने बनायी रणनीति
बेतला़ पोखरी कलां स्थित रजा उर्दू एकेडमी के पदाधिकारियों की बैठक लुकमान रूमी के आवास पर हुई. मशहूर शायर शमीम रजवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उर्दू जुबान और अदब (साहित्य) के संवर्धन पर विस्तृत चर्चा की गयी. एकेडमी के चीफ सेक्रेटरी अमीन रहबर ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकेडमी वर्षों से उर्दू के विकास के लिए समर्पित है, लेकिन अब इसके कार्यों में और विस्तार की आवश्यकता है. पुस्तकों का प्रकाशन और लाइब्रेरी पर जोर : बैठक में बताया गया कि उर्दू के प्रचार-प्रसार को लेकर अब तक कई महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं. इसी कड़ी में जल्द ही शायर शमीम रजवी का नातिया दीवान प्रकाशित होगी. साहित्य प्रेमियों की सुविधा के लिए क्षेत्र में एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) की स्थापना पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जायेगा. कमेटी विस्तार और मासिक समीक्षा : एकेडमी की मजबूती के लिए कमेटी विस्तार पर जोर दिया गया. निर्णय लिया गया कि कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर अब हर माह बैठक होगी. मौके पर ओलेमा, हुफाज और शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किये. बैठक में शमशीर उल इस्लाम, शमशाद, रेयाज उद्दीन, अब्दुल सुब्हान, वारिस अंसारी, साबीर हुसैन, दिलशाद अमजदी, खुर्शीद तलहा, मास्टर इकबाल, इजतबा अंसारी, गुलाम ए गौस , मंसूर रिजवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




