शराबियों ने युवक पर फेंका गरम तेल, झुलसा, पत्नी से किया दुर्व्यवहार

Updated:
विज्ञापन
शराबियों ने युवक पर फेंका गरम तेल, झुलसा, पत्नी से किया दुर्व्यवहार

शराबियों ने युवक पर फेंका गरम तेल, झुलसा, पत्नी से किया दुर्व्यवहार

विज्ञापन

बालूमाथ़ बारियातू प्रखंड क्षेत्र के बारीबांध ग्राम में शराबियों ने एक युवक के साथ मारपीट की. उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया. घटना के संबंध में मंगलेश लोहरा (38 वर्ष) पिता स्व संकेद्र लोहरा (ग्राम बारीबाद थाना बारियातू) ने बताया कि वह बारीबाद डुमरा चौक स्थित एक होटल में समोसा लेने गया था. वहां मौजूद कुछ शराबियों ने अचानक कड़ाही में खौलता तेल उसकी ओर फेंक दिया. जिससे उनका बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया. उसने आगे बताया कि उक्त लोगों ने उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए. घटना में मंगलेश लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर बारियातू पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में डॉ दयानंद कुमार ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, जांच के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा चंदवा़ बच्चा चोर की अफवाह के बीच सेरक पंचायत के किता गांव में ग्रामीणों ने सोमवार को एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अंकित उरांव पिता ईश्वर उरांव (निवासी कौउवाखाप, हेंजला) बताया. उसने पुलिस को बताया कि वह केदारनाथ जाने के लिए निकला था, लेकिन टोरी जंक्शन पहुंचने के बाद रास्ता भटककर किता गांव पहुंच गया. पुलिस ने युवक द्वारा दी गयी जानकारी का सत्यापन किया और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया. पुष्टि के बाद युवक को सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola