समस्याओं के निवारण को लेकर उपायुक्त को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
समस्याओं के निवारण को लेकर उपायुक्त को लिखा पत्र

समस्याओं के निवारण को लेकर उपायुक्त को लिखा पत्र

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिप सदस्य संतोषी शेखर ने उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल पहल करने की मांग की है. संतोषी शेखर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दो दशक पूर्व बने आदिवासी बालिका छात्रावास का रास्ता जलापूर्ति के लिए पानी टंकी बनाकर अवरुद्ध कर दिया गया है. वर्तमान में अंचल और विशेष प्रमंडल द्वारा छात्रावास के लिए वैकल्पिक रास्ता बस स्टैंड होते हुए निर्धारित किया जा रहा है. जो छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपयुक्त नहीं है. उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परिसर से ही छात्रावास के लिए सीधा रास्ता जोड़ा जाये. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी सुरक्षा कारणों से इसी रास्ते का प्रस्ताव दिया गया था. उपायुक्त का ध्यान प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदारों की समस्याओं की ओर भी आकर्षित किया है. उन्होंने कहा कि स्वपोषित योजना के तहत दुकानों के निर्माण की योजना है, जिसके लिए 95 विस्थापितों ने आवेदन दिया है. लेकिन जिला परिषद की बैठक नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है. उन्होंने मांग की कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता और विशेषकर बारिश के मौसम तक विस्थापित दुकानदारों को हटाया नहीं जाये. बारिश में उन्हें हटाये जाने पर उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola