लातेहार जिला जनजातीय विकास के क्षेत्र में एक मॉडल जिला बन सकता है

Updated:
विज्ञापन
लातेहार जिला जनजातीय विकास के क्षेत्र में एक मॉडल जिला बन सकता है

लातेहार जिला जनजातीय विकास के क्षेत्र में एक मॉडल जिला बन सकता है

विज्ञापन

लातेहार ़ जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृज नंदन प्रसाद का लातेहार परिसदन में आगमन हुआ. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने पौधा देकर उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया. दौरे के क्रम में संयुक्त सचिव ने जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति का अवलोकन किया और कई विकासात्मक स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने अभियान के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, ग्राम विजन प्लान 2030 की स्वीकृति, जनजातीय समुदाय की आजीविका संवर्द्धन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी पहलों की समीक्षा की. संयुक्त सचिव ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनके विचार, सुझाव और आवश्यकताओं को भी सुना. उपायुक्त ने बताया कि श्री प्रसाद ने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यदि योजनाओं का क्रियान्वयन इसी गति और पारदर्शिता से जारी रहा तो लातेहार जिला जनजातीय विकास के क्षेत्र में एक मॉडल जिला के रूप में उभर सकता है. उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है. इसके तहत ग्राम स्तर पर लोगों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है और प्रत्येक पंचायत में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola