ePaper

लातेहार के चंदवा में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, खुलेआम धमकी के 24 घंटे बाद दिया वारदात को अंजाम

Updated at : 10 Jan 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

गोलीबारी के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

Latehar Crime: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. खुलेआम धमकी के 24 घंटे बाद सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी की साइट पर अपराधी बाइक से पहुंचे और गोलीबारी की. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ.

विज्ञापन

Latehar Crime: चंदवा (लातेहार), सुमित-लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एनएच-75 के किनारे सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी की साइट पर अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर में अंधाधुंध गोलीबारी की. हालांकि इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी के 24 घंटे बाद अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलायी. दो अपराधी बाइक से पहुंचे और गोलीबारी कर भाग निकले. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग


रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पन्नाटांड़ स्कूल के समीप कुड़ू से उदयपुरा तक बननेवाली फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में लगी बरबरीक इंटरप्राइजेज और प्यारे इंडिया के लकड़ी टाल साइट पर कर्मियों को निशाना बनाकर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शी (कर्मियों) ने बताया कि दो अपराधी पल्सर बाइक से चंदवा की ओर से आए थे. एनएच किनारे बाइक खड़ी कर साइट पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग होता देख कर्मी और मजदूर इधर-उधर भागने लगे. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. जाते-जाते अपराधियों ने साइट पर खड़े एक हाइड्रा वाहन को निशाना बनाया. उस पर भी गोलीबारी की और बाइक से फरार हो गए.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस


वारदात की सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की. अपराधियों की धर-पकड़ में पुलिस जुट गयी है.

24 घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर दी थी धमकी


गोलीबारी की घटना से महज एक दिन पहले अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रेस बयान जारी कर निर्माण कार्य में लगी कंपनी को बिना बात किए काम नहीं करने की धमकी दी थी. धमकी के महज 24 घंटे के बाद ही अपराधियों ने गोलीबारी कर दी. इससे कर्मियों में दहशत है.

ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए धनबाद हिंसक झड़प की जांच के आदेश, घायल एसडीपीओ के पिता से बात कर दिया ये आश्वासन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola