चंदवा में जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू

Updated at : 09 Mar 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
चंदवा में जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू

कामता पंचायत के पंसस अयूब खान के नेतृत्व में रविवार को कामता पंचायत सचिवालय के समीप विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू हुआ.

विज्ञापन

चंदवा. कामता पंचायत के पंसस अयूब खान के नेतृत्व में रविवार को कामता पंचायत सचिवालय के समीप विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू हुआ. इस दौरान कई किसानों ने गढ्ढे में सोकर अपनी मांगें रखी. किसानों ने कहा कि एनएच-99 पर आरओबी निर्माण की मांग काफी पुरानी है. चार वर्ष पूर्व इसका शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया था. टोरी रेलवे जंक्शन में फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन यह काम भी ठंडे बस्ते में चला गया. आये दिन चंदवा के लोग क्रॉसिंग के पास जाम में फंसते हैं. बैरियर के नीचे से जाने में कई की जान जा चुकी है. विधायक व सांसद भी गंभीर नहीं हैं. कहा कि बंद फाटक के कारण कई बार मरीज की मौत भी हो चुकी है. छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पाते हैं. इसके अलावा लोगों ने भूमि निबंधन कार्यालय में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन की बातें उठायी. पंचायत सचिवालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशानी का जिक्र किया. सत्याग्रह स्थल पर ग्राम प्रधान पचू गंझू, वार्ड सदस्य जमरुल खान, किसान साजिद खान, सनिका मुंडा, बुधराम बारला, अनु खान, सैफुल खान, तबरेज खान, शाहबान खान, कैस खान, मो छोटू, मोफिल खान, सनिका मुंडा, छटू खान, एस रजा, जीदन टोपनो, लालधारी तूरी, कमल गंझू, क्यूम खान, जीशान खान, अमीर खान, जहांगीर खान, सरफराज खान, रूस्तम खान, वाजिद खान, रेहाना खातून, रसीदा खातून, रोजी खातून, बेबी खातून समेत कई किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola