क्षतिग्रस्त मकान में रहने को विवश है ललिता

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकान में रहने को विवश है ललिता

प्रखंड के छेछा पंचायत अंतर्गत चपरी गांव निवासी विधवा ललिता देवी का घर बीते दिनों आयी आंधी तूफान और बारिश से टूटकर ध्वस्त हो गया.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड के छेछा पंचायत अंतर्गत चपरी गांव निवासी विधवा ललिता देवी का घर बीते दिनों आयी आंधी तूफान और बारिश से टूटकर ध्वस्त हो गया. पीड़िता किसी तरह अपने क्षतिग्रस्त मकान में रहने को विवश है. जानकारी के अनुसार ललिता देवी के पति राजेश राम की मौत आठ वर्ष पूर्व हो चुकी है. वह अपने मिट्टी के मकान में बच्चों के साथ रहकर आर्थिक तंगी के बीच जीवन यापन कर रही थी. ललिता अपने टूटे आवास की जगह नये आवास के लिए गुहार लगा रही है, लेकिन मुखिया की ओर से आवास के लिए अब तक उसे सूचीबद्ध नहीं किया गया. इधर, आवास नहीं मिलने की सूचना पर शुक्रवार को जिप सदस्य संतोषी शेखर पीड़ित महिला से मिली और आवास नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ से भुक्तभोगी महिला को अविलंब आवास का लाभ दिलाने की मांग की. जिप सदस्य ने बताया कि पंचायत में कई जरूरतमंदों को आवास का लाभ नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola