महुआड़ांड़ पंचायत में सुविधाओं का अभाव

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
महुआड़ांड़ पंचायत में सुविधाओं का अभाव

लातेहार जिला के महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय के महुआडांड़ पंचायत में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. इस पंचायत में सड़क की स्थिति बदतर है.

विज्ञापन

महुआडांड़. लातेहार जिला के महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय के महुआडांड़ पंचायत में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. इस पंचायत में सड़क की स्थिति बदतर है. अनुमंडल मुख्यालय होने के बावजूद लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही है. पंचायत में घनी आबादी है, इसके बावजूद नाली की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर घरों से निकला गंदा पानी पूरे साल बहता रहा है. इससे राहगीरों को परेशानी होती है. सड़क पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं है. घरों में बिजली का कनेक्शन जर्जर है. प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को बताया. स्थानीय लोगों के अनुसार पंचायत में पेयजल की समस्या दूर करने के नाम पर 44 करोड़ की लागत से निर्मित लोध ग्रामीण जलापूर्ति योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गयी. बस स्टैंड में रोजाना सैकड़ों यात्री आते-जाते हैं, लेकिन बस स्टैंड में ढंग का सुलभ शौचालय नहीं है.

क्या कहते हैं लोग:

सूरज साहू: स्थानीय सूरज साहू ने कहा कि पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. क्षेत्र में पानी निकासी का इंतजाम नहीं है. बेहतर नाली निर्माण की जरूरत है. राहगीर और लोध फॉल जानेवाले पर्यटकों को सड़क पर पानी बहने से काफी परेशानी होती है.

मुनिता देवी: प्रखंड की महिला मुनिता देवी के अनुसार बस स्टैंड में शौचालय है, लेकिन उसकी जर्जर अवस्था के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को होती है. अब तक समस्याओं का निदान नहीं हुआ.

प्रशांत सिंह: स्थानीय प्रशांत सिंह ने कहा कि लोध ग्रामीण जलापूर्ति योजना फिर से दुरुस्त करने की जरूरत है. पाइप लाइन सही से नहीं बिछाया गया है. यदि योजना पूर्ण रूप से जमीन पर होती, तो महुआडांड़ के सात पंचायत के लोगों को समस्याएं नहीं होती.

दामाेदर प्रसाद: स्थानीय दामाेदर प्रसाद ने कहा कि महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय का मुख्य पंचायत क्षेत्र है. सड़क पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत है. बिजली का कनेक्शन भी जर्जर है. अनुमंडल होने के कारण साफ-सफाई होती, तो सड़क की स्थिति बेहतर होती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola