खेलो इंडिया जिला स्तरीय अस्मिता लीग का समापन

Updated:
विज्ञापन
खेलो इंडिया जिला स्तरीय अस्मिता लीग का समापन

खेलो इंडिया जिला स्तरीय अस्मिता लीग का समापन

विज्ञापन

लातेहार ़ जिले में महिला खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित खेलो इंडिया जिला स्तरीय अस्मिता लीग का समापन हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों में अद्भुत ऊर्जा है और वे निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने राज्य स्तरीय अस्मिता लीग में जिले का मान बढ़ाने वाली टीम को रात्रि भोज पर आमंत्रित करने की बात कही. उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जिले में खेल संसाधनों और सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी. अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग को जिले की दिवंगत राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी की स्मृति में समर्पित किया गया. उपायुक्त समेत जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांश और जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने आभा कुमारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 29 अप्रैल को संपन्न हुए मुकाबलों में वॉलीबॉल (अंडर-17) में डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र लातेहार विजेता और कस्तूरबा गांधी विद्यालय उपविजेता बनी. जबकि वॉलीबॉल (अंडर-14) में केंद्रीय विद्यालय विजेता और डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र उपविजेता घोषित किया गया. मौके पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव सह वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, लखेश्वर मंडल, अभिजीत कुमार, कमल कुमार, सुरेश उरांव, कमलेश उरांव समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola