महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा, जयघोष गूंजा शहर

Published by :Akarsh Aniket
Published at :18 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा, जयघोष गूंजा शहर

महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा, जयघोष गूंजा शहर

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड के साल्वे पंचायत के जबरा (बरछिया) गांव स्थित नवनिर्मित श्री हनुमंत मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिनी श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. बतौर यज्ञाचार्य श्रीश्री 1008 स्वामी शेषनारायणाचार्य जी के सानिध्य में यज्ञ स्थल से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. मुख्य यजमान शिलवंत सिंह व उनकी पत्नी उर्मिला देवी के अलावा गौकरण सिंह, मोहन मिस्त्री, जगदीश प्रजापति व संजय प्रजापति सपत्नी मौजूद थे. समाजसेवी बबन कुमार सिंह, पिंटू कुमार सिंह, प्रमुख उर्मिला देवी, उपप्रमुख निशा शाहदेव, जिपस रमेश राम, मुखिया राजीव भगत, मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव, समेत अन्य लोग शामिल थे. थाना परिसर से होते लोग विभिन्न टोलों का भ्रमण कर धोबनी नदी तट पहुंचे. श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा गया. पुनः जयघोष करते लोग यज्ञ मंडप पहुंचे. विधि विधान से यहां कलश की स्थापना की गयी. यज्ञ समिति के अध्यक्ष नरसिंह प्रसाद सिंह ने बताया कि सात दिनी 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा व विशेष पूजन होंगे. 25 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन व संतों की विदाई होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola