चतरा के 33वें एसपी के रूप में अनिमेष नैथानी ने दिया योगदान

Published by :Akarsh Aniket
Published at :18 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा के 33वें एसपी के रूप में अनिमेष नैथानी ने दिया योगदान

चतरा के 33वें एसपी के रूप में अनिमेष नैथानी ने दिया योगदान

विज्ञापन

चतरा. जिले के 33वें पुलिस अधीक्षक के रूप में अनिमेष नैथानी ने शनिवार शाम समाहरणालय स्थित कार्यालय में योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान एसपी सुमित कुमार अग्रवाल से प्रभार ग्रहण किया. इस दौरान निवर्तमान एसपी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के बाद नये एसपी ने कहा कि जिले में पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जायेगी और आम जनता की पुलिस से जो उम्मीदें हैं, उन पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अफीम तस्करी लंबे समय से जिले के लिए चुनौती रही है, लेकिन इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और आगे भी अभियान तेज किया जायेगा. इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही जिले में सक्रिय संगठित अपराध के नेटवर्क पर भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. निवर्तमान एसपी ने कहा कि जिले के लोगों का प्रेम व सहयोग मिला है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. मालूम हो कि नये एसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के एसपी थे. निवर्तमान एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची का एसपी बनाया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola