कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना की

Published by :Akarsh Aniket
Published at :18 Apr 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना की

कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र ओकिया गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 श्री शिव परिवार प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा. यात्रा में पूर्व शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम भी शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में भाग लेकर पूजा-अर्चना की. क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ निकली. चमरेगा नदी पहुंची. यहां यज्ञाचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया. जयकारों के बीच लोग वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा. कलश यात्रा में जिप सदस्य प्रियंका देवी, प्रभात कुमार, अध्यक्ष अखिलेश साव, सचिव देवेंद्र साव, कोषाध्याय सुरेंद्र यादव, सत्यदेव पाठक, मनोज पाठक, बिपिन यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola