ePaper

झारखंड में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा जंगल, हथियार के साथ दो अरेस्ट

Updated at : 26 Nov 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सली मुठभेड़ की जानकारी देते एसपी कुमार गौरव

नक्सली मुठभेड़ की जानकारी देते एसपी कुमार गौरव

झारखंड के लातेहार जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं. पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने हथियार समेत कई सामान बरामद किए हैं.

विज्ञापन

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में नवादा मुख्य सड़क के समीप लात जंगल में पुलिस और जेजेएमपी के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने हथियार समेत कई सामान बरामद किए हैं. एसपी (पुलिस अधीक्षक) कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे थे नक्सली


किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कई उग्रवादी लात जंगल में जुटे थे. इसकी सूचना मिलते ही स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन 24-25 का गठन किया गया. टीम मंगलवार को लात जंगल में छापेमारी के लिए गयी. उनके पहुंचते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस की टीम ने भी मोर्चा संभाला. इसके बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. पुलिस ने मुठभेड़ में शामिल जेजेएमपी के हेरहंज स्थित बंदुआ गांव निवासी अजय कुमार उर्फ अजय गंझू और भदई बथान निवासी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

सर्च ऑपरेशन में हथियार समेत कई सामान बरामद


मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एक एसएलआर रायफल, एक सेमी ऑटोमेटिक अमेरिकन रायफल, देसी रायफल एक, अलग-अलग रायफल की 96 गोलियां, तीन कारतूस, चार्जर, तीन मैगजीन, कई पिठ्ठू, लेटर पैड और एक पल्सर मोटरसाइकिल समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है. बाद में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी ग्रामीणों की आड़ लेते हुए भागने में सफल रहे.

वारदात से पहले पुलिस ने दो को दबोचा


पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 नवंबर की रात तुबेद कोल माइंस से बालूमाथ कुसमाही साइडिंग के लिए कोयला लेकर निकली पांच हाइवा में आगजनी और फायरिंग की घटना हुई थी. इसके बाद फिर किसी घटना को अंजाम देने की मंशा से उग्रवादी जंगल में जुटे थे. छापामारी अभियान में बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रब्बानी, पुलिस निरीक्षक परमानंद बिरूआ, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पंकज कुमार और सैट के जवान शामिल थे.

Also Read: देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में झारखंड का निमियाघाट, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola