झारखंड मुक्ति मोर्चा हेरहंज पंचायत कमेटी गठित

झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार जिला संयोजक लाल मोतीनाथ शाहदेव के निर्देश पर कमेटी का गठन हुआ.
हेरहंज. झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार जिला संयोजक लाल मोतीनाथ शाहदेव के निर्देश पर जिला संयोजक समिति के सदस्य चंद्रदेव उरांव व चुनाव प्रभारी विजय उरांव, रामवृक्ष गंझू, भोला यादव, घनश्याम सिंह, रॉकी कुमार लोहरा व गेंदीया देवी की मौजूदगी में पंचायत कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरुण यादव, सचिव सुरेश भोक्ता, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष रामविलास गंझू व शंकर गंझू बनाये गये. कार्यकर्ताओं ने नवचयनित पदधारियों को बधाई दी. पार्टी हित में कार्य करने की बात कही. मौके पर बलजीत भोक्ता, रामनाथ राम, महेश यादव, अशोक राम, सुरेश गंझू, अनिल यादव, वीरेंद्र सिंह सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










