लातेहार में 15 नवंबर तक चलेगा झारखंड स्थापना दिवस का जश्न

Updated:
विज्ञापन
लातेहार में 15 नवंबर तक चलेगा झारखंड स्थापना दिवस का जश्न

लातेहार में 15 नवंबर तक चलेगा झारखंड स्थापना दिवस का जश्न

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को आगामी 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर उपायुक्त ने बताया कि झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष झारखंड 25 थीम पर 11 से 15 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. झारखंड राज्य स्थापना के अवसर पर राज्य स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों के अनुरूप जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जिसमें 11 नवंबर को रन फोर झारखंड व प्रचार रथ को रवाना, 13 नवंबर को नो योर टूरिस्ट पैलेस कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली, जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार पोस्टर, बैनर एवं पंपलेट के माध्यम से किया जायेगा. 15 नवंबर को नगर भवन लातेहार में मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा. जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. इस दौरान झारखंड 25 थीम पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला, कविता, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, रक्तदान शिविर का आयोजन, जिलास्तर पर विकास मेला का आयोजन किया जायेगा. उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर राज्य स्थापना दिवस की समुचित तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया है. मौके जिप अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी, एसडीओ अजय कुमार रजक, जिप सदस्य सरोज देवी व विनोद उरांव, प्रमुख परशुराम लोहरा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola