घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश

घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ आगामी छठ महापर्व को लेकर मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने लातेहार शहरी क्षेत्र के चटनाही और डुरुआ छठ घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में दोनों छठ घाटों पर चल रहे सफाई कार्य, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंध तथा यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम निर्माण, बैरिकेडिंग, डेंजर जोन की पहचान, विद्युत व्यवस्था और पहुंच पथ की मरम्मत समय पर पूरी की जाये. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाये. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा आपदा-प्रबंधन टीम को मुस्तैद रखने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. उपायुक्त ने कहा कि छठ महापर्व जन आस्था का प्रतीक है, इसे शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष गश्ती दल एवं निगरानी टीम तैनात रहेगी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, नगर प्रशासक राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता, नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत, राजकुमार वर्मा के अलावा श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, विष्णुदेव गुप्ता, राजू यादव, मनीष दास, कौशल कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola