चंदवा व बारियातू में शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

Updated:
विज्ञापन
चंदवा व बारियातू में शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

चंदवा व बारियातू में शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

विज्ञापन

चंदवा / बारियातू़ शुक्रवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया. दस दिनों तक चले इस उत्सव में पूरे प्रखंड का माहौल भक्तिमय बना रहा. नवरात्र के अंतिम दिनों में भारी बारिश के बाद भी पूजा-पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मां के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा. चंदवा में शुक्रवार देर शाम सभी पूजा पंडाल की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. शोभायात्रा निकालकर पूजा समिति के लोगों ने देवनद, केश्वर बांध, राजा तालाब समेत अन्य सरोवर में प्रतिमा विसर्जन किया. नम आंखों से मां को विदाई दी. ऐतिहासिक मां उग्रतारा नगर मंदिर में भी सोलह दिनी शारदीय पूजा परंपरा के अनुसार संपन्न हुई. इस दौरान सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में दंडाधिकारी व पुलिस की टीमों ने सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली थी. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी. उधर, बारियातू में भी विजयादशमी को विभिन्न पूजा स्थलों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी. दुर्गा बाड़ी परिसर, डाढ़ा, बालूभांग, गोनिया, गड़गोमा,भाटचतरा, टोंटी व हेसला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विसर्जन का विधान पूरा किया गया. इसके बाद पवित्र जलाशयों में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जित की गयी. एसडीपीओ बिनोद रवानी, बीडीओ अमित कुमार पासवान, सीओ कोकिला कुमारी व थाना प्रभारी रंजन पासवान स्वयं क्षेत्र में गश्त लगाते दिखे. शांतिपूर्ण वातावरण में प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola