तुबेद नदी से हो रहा है बालू का अवैध रूप से उठाव

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
तुबेद नदी से हो रहा है बालू का अवैध रूप से उठाव

सदर प्रखंड के तुबेद नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव लगातार जारी है. इससे नदी के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

लातेहार. सदर प्रखंड के तुबेद नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव लगातार जारी है. इससे नदी के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है. ट्रैक्टर चालकों की ओर से तड़के चार बजे से ही तुबेद नदी के समीप पुल के पास से प्रत्येक दिन अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है. तुबेद नदी के कई घाटों से अवैध रूप से हो रहे बालू उठाव के कारण पुल के पैनल पर खतरा बढ़ गया है. इसके बावजूद बालू माफियाओं की ओर से बालू का उठाव लगातार जारी है. खनन विभाग व वन विभाग की ओर से इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार खनन विभाग की टीम निकलने के पहले ही बालू तस्करों को इसकी जानकारी मिल जाती है. इसके बाद सभी नदी से ट्रैक्टर को हटा लिया जाता है ज्ञात हो कि तुबेद नदी वन क्षेत्र में आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola