युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में कारगर है हुनर से रोजगार कार्यक्रम : जेना

Updated:
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में कारगर है हुनर से रोजगार कार्यक्रम : जेना

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में कारगर है हुनर से रोजगार कार्यक्रम : जेना

विज्ञापन

बेतला. पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा चलाये जा रहे हुनर से रोजगार कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के पांचवें बैच की शुरुआत की गयी. बताया गया कि इस बैच में 40 युवाओं को मोटर वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. वहीं, 30 महिलाओं को सिलाई और आधुनिक स्टिचिंग कौशल सिखाया जायेगा. प्रशिक्षण में पारंपरिक तकनीकों के साथ जूट बैग, फाइबर और अन्य उत्पाद बनाने की आधुनिक विधियां भी सिखायी जायेगी. प्रशिक्षण में बेतला, मुरु, अखरा, छिपादोहर, केचकी, केड़ और आसपास के अन्य गांवों के प्रतिभागी शामिल हैं. पलामू टाइगर रिजर्व के उप निदेशक प्रजेश कांत जेना ने कहा कि यह कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीण कल्याण को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है. जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए लाभकारी साबित हो रहा है. कार्यक्रम में अबतक तीन बैच को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिनमें कई लोग अब स्वयं-रोजगार कर रहे हैं. इनमें 18 युवाओं की टीम इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण पूरा कर गुजरात में रोजगार प्राप्त किया है औरंगा नदी से युवक का शव बरामद

बेतला. बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला पंचायत के छेंचानी गांव में औरंगा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है. बताया जा रहा है कि नदी के किनारे गये कुछ लोगों ने शव देखा इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलने पर बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार के निर्देश पर पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola