मेहनत करनेवाले कार्यकर्ता होंगे पुरस्कृत: धीरज

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मेहनत करनेवाले कार्यकर्ता होंगे पुरस्कृत: धीरज

लातेहार जिला प्रभारी सह राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं. कार्यकर्ताओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है.

विज्ञापन

बेतला. लातेहार जिला प्रभारी सह राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं. कार्यकर्ताओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है. श्री साहू बेतला मेंं कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय जिला संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि बेहतर करनेवाले कार्यकर्ता पुरस्कृत होंगे. अगले दो महीने तक कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. पुरस्कार देकर उनकी हौसला आफजाई की जायेगी. चतरा लोकसभा सीट से पिछले दो बार कांग्रेस की हार हुई है, लेकिन मनिका विस क्षेत्र से दोनों ही बार कांग्रेस ने परचम लहराया है. इसका श्रेय विधायक रामचंद्र सिंह को जाता है. विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि आनेवाला समय काफी महत्वपूर्ण है. आगामी छह मई को संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रांची जाना है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव ने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए सभी लोगों को सक्रियता से काम करने की जरूरत है. संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी ने किया. मौके पर अजयनाथ शाहदेव, महिला जिला अध्यक्ष अनिता देवी, अमित यादव, विजय बहादुर सिंह, पलामू जिला अध्यक्ष मुन्ना खान, लोहरदगा विधायक प्रतिनिधि नीतीश जायसवाल, हरिशंकर यादव, रविंद्र राम, प्रेम सिंह पिंटू, इफ्तेखार अहमद, आफताब आलम, समसुल अंसारी, हेसामुल अंसारी, मो सईद अंसारी, विश्वनाथ पासवान, अभय मिंज, नरेश सिंह खरवार, दरोगी यादव, मोती उरांव, दीपू तिवारी, मनोज पासवान, असगर खान व जयप्रकाश रजक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola