:हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पूजा-अर्चना

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
:हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पूजा-अर्चना

श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को शिवालयों व हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

चंदवा. श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को शिवालयों व हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. अलौदिया ग्राम स्थित महाबीर मंदिर, सरोज नगर स्थित श्रीराम दरबार मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री शनिदेव हनुमान मंदिर, कामता गांव स्थित हनुमान मंदिर, कंचन नगरी स्थित ब्रह्म स्थान समेत अन्य शिवालयों में भी सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गयी. सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. पूर्णिमा को लेकर लोगों ने सत्यनारायण कथा भी सुनी. वहीं महाप्रसाद का वितरण किया गया. देर शाम मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किये गये. अलौदिया में भंडारा का आयोजन हुआ. भक्तों के बीच महाभोग का वितरण किय�� गया. पुरोहितों ने श्री हनुमान की जन्म कथा सुनायी. देर शाम तक पूजा व भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola