सीआरपीएफ कैंप में गुरुनानक देव की जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन
सीआरपीएफ कैंप में गुरुनानक देव की जयंती मनायी गयी

सीआरपीएफ कैंप में गुरुनानक देव की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

लातेहार ़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन में बुधवार को गुरुनानक देव जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर बटालियन परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जवानों और अधिकारियों ने गुरुनानक देव जी के उपदेशों को याद किया और उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उनके साथ द्वितीय कमान अधिकारी रतिंद्र चंद मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी पितवासा पंडा, उप कमांडेंट मुकेश कुमार सिंह, निरीक्षक वतन चंद, उप निरीक्षक योगेंद्र निषाद तथा अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना और प्रकाशोत्सव के साथ की गयी. इसके बाद गुरुनानक देव जी के जीवन, उनके सिद्धांतों मानवता, समानता तथा सेवा के संदेश पर चर्चा की गयी. मौके पर अधिकारियों ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने समाज में एकता, भाईचारा और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है. अंत में सभी ने मिलकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की. पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा. मौके पर गुलशन भास्कर, विनोद मल्लान, रणधीर कपूर, पप्पू सरदार समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola