एक दूसरे को गले लगाकर दी ईद की बधाई

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
एक दूसरे को गले लगाकर दी ईद की बधाई

प्रखंड बालूमाथ, सेरेगड़ा, मासियातु, मुरपा, बालू, मारंगलोईया, गणेशपुर समेत अन्य गांव में धूमधाम के साथ ईद मनायी गयी.

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड बालूमाथ, सेरेगड़ा, मासियातु, मुरपा, बालू, मारंगलोईया, गणेशपुर समेत अन्य गांव में धूमधाम के साथ ईद मनायी गयी. बालूमाथ ईदगाह में मौलाना मजहर ने नमाज अदा करायी. इसके बाद सभी ने एक दूसरे से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी. एक दूसरे के घरों में जाकर सेवइयों का लुत्फ उठाया. बालूमाथ सदर हाजी शब्बीर ने कहा कि पूरे एक महीने तक पाक पूर्वक रोजा रखने के बाद ईद मनायी जाती है. इसमें पूरे साल की कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों के बीच बांटा जाता है, ताकि उनके घर भी ईद मनायी जा सके. इस दौरान पुलिस प्रशासन चौकस नजर आयी. पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुवा, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, सीओ विजय कुमार, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, अमित कुमार, रंजन कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी ईदगाह एवं मस्जिद के पास मौजूद रहे. सुबह से दोपहर 12 बजे तक हाइवा को नो इंट्री रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola