सरकार मानदेय का करे भुगतान: रसोइया संघ

Updated at : 09 Mar 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार मानदेय का करे भुगतान: रसोइया संघ

प्रखंड के पुराना ब्लॉक परिसर में रविवार को राज्य रसोइया संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रसोइया संघ की प्रखंड सचिव रीना देवी ने की.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड के पुराना ब्लॉक परिसर में रविवार को राज्य रसोइया संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रसोइया संघ की प्रखंड सचिव रीना देवी ने की. बैठक में संगठन के मुख्य संरक्षक सह भाकपा माले नेता कृष्णा सिंह भी शामिल थे. बैठक में रसोइया संघ की ओर से मानदेय भुगतान नियमित करने व सरकार की ओर से मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइया का मानदेय तीन हजार रुपये करने की मांगें रखी गयी. वहीं रसोइया दीदियों को यूनिफॉर्म नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की गयी. निर्णय लिया गया कि यदि सरकार की ओर से मार्च माह तक तीन हजार रुपये का मानदेय भुगतान नहीं किया गया, तो रसोइया संघ उग्र आंदोलन करेगा. मौके पर पूनम देवी, संजू देवी, तारा देवी, देवंती देवी, पूनम देवी, शांति कुंवर, रुक्मणि देवी, पुष्पा देवी समेत ग्राम मोरवाई, सैदुप, होरीलॉन्ग, चपरी, छेछा, पुटवागढ़, मंगरा, केचकी, गाड़ी, केड़, चुंगरू व लात गांव से रसोइया शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola