सरहुल को लेकर संचालन समिति का गठन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सरहुल को लेकर संचालन समिति का गठन

सरहुल पर्व को लेकर रविवार को प्रखंड सरना समिति की बैठक कुसूमटोली स्थित कृषि फॉर्म परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड पड़हा राजा धनेश्वर उरांव ने की.

विज्ञापन

चंदवा. सरहुल पर्व को लेकर रविवार को प्रखंड सरना समिति की बैठक कुसूमटोली स्थित कृषि फॉर्म परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड पड़हा राजा धनेश्वर उरांव ने की. बैठक में एक अप्रैल को राजकीय सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर संचालन समिति गठित की गयी. इसमें अध्यक्ष विमल उरांव, उपाध्यक्ष सुरेश नाथ लोहरा, सचिव विनोद उरांव, सह-सचिव राहुल उरांव, कोषाध्यक्ष चंद्रदेव उरांव, उप-कोषाध्यक्ष बाबूलाल उरांव बनाये गये. संरक्षण समिति में लालबिहारी उरांव, अनूप कुमार बड़ाइक, हरिकुमार भगत, शीतमोहन मुंडा, भुटू उरांव, धनेश्वर उरांव, सुरेश उरांव व सभी पड़हा राजा, मुखिया व पंसस को शामिल किया गया. चंद्रदेव उरांव, मंजय उरांव, प्रदीप उरांव, सुरेंद्र उरांव, दिनेश उरांव, महाराज उरांव, मुनीलाल उरांव, रामचंद्र भगत, अमर उरांव, सुधीर उरांव, रामपाल उरांव, विनोद भगत, बीरबल भगत, कुलदीप सिंह व जितेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola