कबाड़ी दुकान में लगी आग, दस लाख का नुकसानफोटो : 29 चांद 4 : आग बुझाने का प्रयास करते लोग. प्रतिनिधि,बालूमाथबालूमाथ-खलारी मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड ढाबा के समीप तौहिद कबाड़ी दुकान में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. आग दुकान के भीतर रखे प्लास्टिक, पाइप समेत अन्य सामान में लगने के बाद फैल गयी. आग लगने से परिसर में रखे कई सामान जलकर खाक हो गये. दुकान संचालक के अनुसार उसकी दुकान के पीछे महुआ चुननेवाले लोगों ने आग लगायी थी. यह आग धीरे-धीरे फैलते हुए उनकी दुकान तक पहुंची, जिसके बाद दुकान में आग लग गयी. आगजनी में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. आग लगने के बाद ग्रामीणों व बसिया पुलिस पिकेट की मदद से साईं कृपा कंट्रक्शन की पहल पर पानी टैंकर लाया गया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान कई कीमती समान भी जलकर खाक हो गये.

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ-खलारी मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड ढाबा के समीप तौहिद कबाड़ी दुकान में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी.

विज्ञापन

बालूमाथ. बालूमाथ-खलारी मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड ढाबा के समीप तौहिद कबाड़ी दुकान में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. आग दुकान के भीतर रखे प्लास्टिक, पाइप समेत अन्य सामान में लगने के बाद फैल गयी. आग लगने से परिसर में रखे कई सामान जलकर खाक हो गये. दुकान संचालक के अनुसार उसकी दुकान के पीछे महुआ चुननेवाले लोगों ने आग लगायी थी. यह आग धीरे-धीरे फैलते हुए उनकी दुकान तक पहुंची, जिसके बाद दुकान में आग लग गयी. आगजनी में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. आग लगने के बाद ग्रामीणों व बसिया पुलिस पिकेट की मदद से साईं कृपा कंट्रक्शन की पहल पर पानी टैंकर लाया गया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान कई कीमती समान भी जलकर खाक हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola