छप्पन भोग पर लगा जुर्माना, कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ का नमूना लिया

Updated:
विज्ञापन
छप्पन भोग पर लगा जुर्माना, कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ का नमूना लिया

छप्पन भोग पर लगा जुर्माना, कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ का नमूना लिया

विज्ञापन

लातेहार ़ पर्व-त्योहार को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोइन अख्तर के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शहर के पलामू स्वीट्स, स्वीट्स एंड स्नैक्स, मेसर्स दीपक स्वीट्स, मेसर्स ध्रुवतारा होटल, मेसर्स छप्पन भोग तथा मेसर्स उपहार रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान छप्पन भोग के कारखाने में भारी अनियमितता पायी गयी. फर्श, रैक, मिठाई और टब में चींटियां और कॉकरोच मिले. मिठाइयों का निर्माण अस्वच्छ वातावरण में किया जा रहा था. इस पर तत्काल प्रभाव से पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही प्रतिष्ठान के संचालक को अविलंब पेस्ट कंट्रोल कराने और अन्य अनियमितताओं को दूर करने का नोटिस जारी किया गया. अन्य प्रतिष्ठानों में खोवा, पनीर, रसगुल्ला, कच्चा दूध, हल्दी, दाल, चना आदि की ऑन स्पॉट जांच की गयी. दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे कलाकंद, पेड़ा, राजभोग, गुलाब जामुन और लड्डू का कानूनी नमूना संग्रहित किया गया. जांच के दौरान कई स्ट्रीट फूड वेंडरों का भी निरीक्षण किया गया. कुछ स्थानों पर अखाद्य और अवैध रंग (कामधेनु और गोवर्धन रंग) का उपयोग पाये जाने पर उन्हें तत्काल नष्ट कराया गया और भविष्य में ऐसे रंगों का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी संचालकों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, एफएसएसएआइ मानक वाले खाद्य पदार्थ और केवल प्रमाणित रंगों का उपयोग करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola