गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया

Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया

गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया

विज्ञापन

लातेहार. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को जिला खेल स्टेडियम में पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित किया जायेगा. इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया. इस दौरान सार्जेंट मेजर व सार्जेंट ने पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया. मौके पर सभी का उत्साहवर्धन किया गया. पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल में बैठने की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य बिंदुओं के बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने परेड समेत अन्य तैयारियों को लेकर सभी प्लाटून को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. विदित हो कि 26 जनवरी को प्रात: 09.05 बजे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में झंडोत्तोलन किया जायेगा. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. स्थानीय आदिवासी समाज को मिली झंडोत्तोलन की अनुमति

महुआडांड़. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर स्थानीय आदिवासी समाज को झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति प्रशासन ने प्रदान कर दी है. सरना आदिवासी विकास एकता मंच लातेहार के अध्यक्ष, मंगलदेव नगेसिया व 249 स्थानीय ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन के आलोक में यह अनुमति दी गयी है. जानकारी के अनुसार यह झंडोत्तोलन कार्यक्रम बिरसा चौक पर शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति आदिवासी समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाया जायेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश सरना आदिवासी विकास एकता मंच के अध्यक्ष की उपस्थिति संभव नहीं हो पाती है, तो उनकी अनुपस्थिति में झंडोत्तोलन कार्यक्रम बीडीओ द्वारा संपन्न कराया जायेगा. स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह आयोजन पूरी तरह अनुशासित, शांतिपूर्ण और संविधान की मर्यादाओं के अनुरूप होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola