किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का मिले लाभ: डीसी

Updated at : 25 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का मिले लाभ: डीसी

जिला समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता व मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता व मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की. बीज विनिमय एवं वितरण की योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पशुधन, मत्स्य में डीएमएफटी के तहत चल रही योजना की स्थिति, केज कल्चर की स्थिति व प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने सर्वप्रथम कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध केसीसी का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा शत- प्रतिशत योग्य किसानों को मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया. पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की ओर से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच पशु वितरण सुनिश्चित करने तथा अन्य लंबित आवेदनों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित कर सभी योग्य किसानों को लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने मत्स्य पदाधिकारी से केज कल्चर और डीएमएफटी के तहत चल रही योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली. मछुआरों को रोजगार से जोड़ने के लिए केज कल्चर को बढ़ावा देने की बात कही. सहकारिता विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में लैंप्सो की संख्या, गत माह तक निबंधित समितियों की संख्या, सौर ऊर्जा व विद्युत ऊर्जा चालित कोल्ड रूम की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो, जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा देवनाथ कुमार चौरसिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी समेत एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola