फास्टैग एनुअल पास हुआ महंगा, 1 अप्रैल से चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, फटाफट निपटा लें ये काम

Fastag Annual Pass
Fastag Annual Pass: नेशनल हाईवे पर सफर अब महंगा होने वाला है. सरकार ने 1 अप्रैल से प्राइवेट गाड़ियों के सालाना टोल पास की कीमत 3000 रुपए से बढ़ाकर 3075 रुपए कर दी है. इस बदलाव से 52 लाख वाहन मालिक प्रभावित होंगे, हालांकि 31 मार्च तक पुराने रेट पर रिन्यू कराने का मौका है.
Fastag Annual Pass: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल से टोल के सालाना पास की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. सड़क परिवहन मंत्रालय के नए नियमों के मुताबिक, अब प्राइवेट गाड़ियों के लिए मिलने वाला एनुअल पास 3000 रुपए के बजाय 3075 रुपए में मिलेगा. करीब 2.5% की इस बढ़ोतरी से देशभर के 52 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.
31 मार्च तक पुराने रेट पर रिन्यू कराने का मौका
अगर आप बढ़ी हुई कीमतों से बचना चाहते हैं, तो 31 मार्च तक का समय आपके पास है. इस तारीख से पहले पास खरीदने या पुराने पास को रिन्यू कराने पर आपको केवल 3000 रुपए ही देने होंगे. इससे आप पूरे साल के लिए 75 रुपए की बचत कर सकते हैं। 1 अप्रैल के बाद नया रेट अनिवार्य रूप से लागू हो जाएगा.
पास के नियम और शर्तें
यह सालाना पास केवल नेशनल हाईवे (NH) के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा. यदि आपकी गाड़ी किसी स्टेट हाईवे के टोल से गुजरती है, तो वहां आपको सामान्य शुल्क ही चुकाना होगा. इसके अलावा, एक बार पास के लिए भुगतान करने के बाद वह पैसा वापस नहीं किया जाएगा.
ऑनलाइन पास बनवाने का तरीका
वाहन मालिक घर बैठे Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना पास बनवा सकते हैं. डिजिटल पेमेंट करने के महज 2 घंटे के भीतर पास एक्टिवेट हो जाता है, जिसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज के जरिए दे दी जाती है.
Also Read: सावधान! 31 मार्च की डेडलाइन चूके तो हाथ से निकल जाएगा टैक्स सेविंग का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




