Google Chrome Zero-Day अलर्ट: तुरंत अपडेट करें, 3.5 अरब यूजर्स खतरे में

Updated at : 15 Mar 2026 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
google-chrome-zero-day-alert-update-2026

google chrome / ai image

CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 नाम की इन खामियों से संवेदनशील डेटा तक पहुंच संभव है. कंपनी ने यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी है ताकि डिवाइस सुरक्षित रहें.

विज्ञापन

गूगल ने अपने Chrome ब्राउजर को लेकर एक इमरजेंसी सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. कंपनी ने बताया है कि ब्राउजर में दो गंभीर कमजोरियां (CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910) मिली हैं, जिन्हें हैकर्स सक्रिय रूप से एक्सप्लॉइट कर सकते हैं. इसे Zero-Day Vulnerability कहा जाता है, यानी पैच आने से पहले ही इसका गलत इस्तेमाल संभव है. दुनिया भर में 3.5 अरब से अधिक यूजर्स Chrome का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में तुरंत अपडेट करना बेहद जरूरी है.

खतरे की गंभीरता को समझें

गूगल ने कहा है कि इन कमजोरियों का इस्तेमाल कर हैकर्स ब्राउजर को टारगेट कर सकते हैं और संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं. कंपनी ने तकनीकी डिटेल्स साझा नहीं की हैं ताकि हैकर्स पैच से पहले इसका फायदा न उठा सकें.

ब्राउजर क्यों होते हैं टारगेट

ब्राउजर इंटरनेट का मुख्य गेटवे हैं- सर्चिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और वेब एप्लिकेशन तक पहुंच इन्हीं से होती है. Chrome का सबसे बड़ा मार्केट शेयर होने के कारण यह साइबर अपराधियों का पसंदीदा टारगेट है.

एक्सपर्ट्स की चेतावनी

साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों का कहना है कि इन कमजोरियों का इस्तेमाल कर हैकर्स सेशन हाईजैकिंग और एडवांस फिशिंग अटैक्स कर सकते हैं, जो मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी बायपास कर सकते हैं.

यूजर्स के लिए सावधानियां

  • तुरंत Chrome को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें
  • संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें
  • ऑटोमैटिक अपडेट ऑन रखें
  • अकाउंट्स में असामान्य गतिविधि पर नजर रखें

गूगल ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर रख रहा है और अपने प्रोडक्ट्स में उच्चतम स्तर की सुरक्षा बनाये रखने के लिए काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Google Maps में Gemini का ‘Ask Maps’ फीचर कैसे इस्तेमाल करें? जानें प्रोसेस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola