ePaper

शिक्षक को सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

Updated at : 31 Jan 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक को सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

शिक्षक को सेवानिवृत्ति पर दी गयी विदाई

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लाधुप परिसर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक रिझू प्रसन्न किसिंद को विदाई दी गयी. उपस्थित शिक्षक, जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य ने उनके कार्यकाल की सराहना की. स्कूल व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया. जेएमएम के केंद्रीय सदस्य इश्तियाक खान ने कहा कि रिझू सर ने अपने सरल स्वभाव, अनुशासन व विद्यार्थियों के प्रति समर्पण से विद्यालय में एक अलग पहचान बनायी थी. उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की. अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान प्राचार्य शिव बच्चन पांडेय ने भी शिक्षक श्री किसिंद के कार्यकाल की सराहना की. मौके पर शिक्षक रामलखन उरांव, पवन कुमार, मो महमूद, लिली ग्रेस टोप्पो, सोनाली, अरूणिमा कुजूर, पूनम, पूजा समेत विद्यालय के अध्यक्ष जोहन मुंडा, पंचायत समिति सदस्य बुधन गंझू, मो फिरोज राय समेत अन्य लोगों ने भी उनकी कार्य की सराहना की. विद्यालय परिवार ने रिझु सर को स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया. विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षक को नम आंखों से विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. घायल से मिले झामुमो नेता, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

चंदवा़ झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह लाधुप गांव निवासी इश्तियाक खान उर्फ पपन खान शनिवार को रांची के एक निजी अस्पताल में इलाजरत कमलेश कुमार व सकलदेव गंझू से मिलें और उनका कुशलक्षेम जाना. उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया. ज्ञात हो कि बुधवार देर शाम रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर लाधुप गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दोनों युवक को झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य इश्तियाक खान व मोहन गंझू ने मानवता का परिचय देते हुए सीएचसी कुड़ू पहुंचाया था. यहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया था. इश्तियाक खान ने बताया कि दोनों गंभीर स्थिति में थे. रांची में उनका ऑपरेशन सफल रहा है. उनकी स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola