ePaper

प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें

Updated at : 18 Aug 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें

प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं, डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में नीति आयोग अंतर्गत संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांक प्रगति की समीक्षा की गयी. इसमें जिले के विकास से संबंधित निर्धारित विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन, कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुए कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि नीति आयोग के द्वारा जो निर्धारित मानक है उसे पूरा करना सुनिश्चित करें. बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, डीएमएफटी समीर कुल्लू ने उपायुक्त को डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी दी. उपायुक्त ने कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समय अवधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola