ससमय प्रतिमा विसर्जन पर जोर, डीजे पर मनाही

ससमय प्रतिमा विसर्जन पर जोर, डीजे पर मनाही
बालूमाथ़ स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी ने की. श्री रवानी ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करें. हाल के दिनों में यह शिकायत आ रही थी कि सरस्वती पूजा के दौरान कई स्थान पर युवा शराब पीकर बदमाशी करते है. पूजा के दौरान अश्लील गाने के कारण अक्सर विवाद की सूचना मिलती है. इसलिये सरस्वती पूजा के लिये भी शांति समिति की बैठक हो रही है. कहा कि अगर कही विवाद की सूचना मिलती है तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दे. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस कटिबद्ध है. स्पष्ट कहा कि डीजे पर प्रतिबंध है. पूजा समिति से विर्सजन का रूट नही बदलने की बात कही. साथ ही ससमय प्रतिमा विसर्जन की बात कही. बैठक को सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरूआ, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, बीडीओ सोमा उरांव, बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, राजद नेता श्यामसुंदर यादव, झामुमो नेता मो इमरान ने भी संबोधित किया. मौके पर एसआई देवेंद्र सिंह, गौतम कुमार, धीरज सिंह, पंचायत समिति सदस्य सहेंद्र राम, चेताग मुखिया नरेश उरांव, कबीर मियां, संजय उरांव, मो साबिर, सुनील साव, जितेंद्र यादव, रूपेश यादव, मो आफताब, गौतम कुमार, मनोज उरांव, जयनंदन उरांव, राजू यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




