ePaper

घर को क्षतिग्रस्त कर छह क्विंटल गेहूं खा गये हाथी

Updated at : 14 Sep 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
घर को क्षतिग्रस्त कर छह क्विंटल गेहूं खा गये हाथी

हाथियों ने राजमोहन गंझू के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया

विज्ञापन

बालूमाथ. शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने कोमर गांव के पार नदी टोला में जम कर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने राजमोहन गंझू के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घर में रखा छह क्विंटल गेहूं खा गये. इसके अलावे घर में रखी दो साइकिलों को भी तोड़ दिया. राजमोहन गंझू ने बताया कि वे लोग घर में सो रहे थे. इसी दौरान हाथी घर को तोड़ने लगे. किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी.

केन बम लगाने का आरोपी गिरफ्तार

महुआडांड़. पुलिस ने रेगाई गांव में राेमानूस केरकेट्टा के घर के शौचालय के पास से केन बम लगाने के आरोप में फ्लोरेंस कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि फ्लोरेंस कुजूर और उसके भाई रायमोन कुजूर का रोमानूस केरकेट्टा के साथ विवाद चल रहा था. आपसी दुश्मनी और जमीन विवाद के कारण जान माल को क्षति पहुंचाने के नियत से राेमानूस केरकेट्टा के शौचालय के समीप केन बम लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola