बसिया गांव में हाथियों का उत्पात, घर ध्वस्त कर खाये अनाज, महिला घायल

Updated:
विज्ञापन
बसिया गांव में हाथियों का उत्पात, घर ध्वस्त कर खाये अनाज, महिला घायल

बसिया गांव में हाथियों का उत्पात, घर ध्वस्त कर खाये अनाज, महिला घायल

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड अंतर्गत बसिया गांव में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के हमले में जगरनाथ गंझू पिता धुजर गंझू का कच्चा घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया. घर में रखा सारा अनाज भी हाथियों ने चट कर दिया. पीड़ित परिवार के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस दौरान घर के भीतर सो रही सुकरी देवी पति धुजर गंझू हाथियों के हमले की चपेट में आने से घायल हो गयीं. घटना के दौरान परिजनों व ग्रामीणों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. हाथियों के आने से गांव में दहशत का माहौल था. घटना की सूचना पर रविवार को झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू गांव पहुंचे. पीड़ित परिवार से मुलाकात की. वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की. साथ ही अधिकारियों से तत्काल राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को अनाज व आवश्यक सामग्री देने की मांग की. श्री गंझू ने कहा कि लगातार हाथियों के हमले से ग्रामीण परेशान हैं. हेरहंज, बारियातू व बालूमाथ में लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं. विभाग और प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे है. उन्होंने हाथियों को गांव से दूर भगाने व तत्काल राहत कार्य चलाने की मांग की है. मौके पर झामुमो जिला सह सचिव ईश्वरी उरांव, पंचायत अध्यक्ष साबिर अंसारी, पंचायत सचिव बाबूलाल गंझू, अनिल तुरी, झखन गंझू, कुलदीप गंझू, कुम्हार गंझू, जलेसर महतो समेत अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola