ePaper

शिक्षा ही समाज के उत्थान का एकमात्र मार्ग : प्रभात भुइयां

Updated at : 24 Feb 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा ही समाज के उत्थान का एकमात्र मार्ग : प्रभात भुइयां

शिक्षा ही समाज के उत्थान का एकमात्र मार्ग : प्रभात भुइयां

विज्ञापन

मनिका़ प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी रोड में मंगलवार को माता शबरी जयंती श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभात भुइयां, विशिष्ट अतिथि रघुपाल सिंह और भुइयां समाज के जिलाध्यक्ष राजू भुइयां ने संयुक्त रूप से माता शबरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और फीता काटकर किया. भुइयां समाज आज भी आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है : समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभात भुइयां ने कहा कि झारखंड का भुइयां समाज आज भी आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे समाज का गौरवशाली इतिहास भगवान श्रीराम से जुड़ा है, लेकिन वर्तमान में शिक्षा का अभाव और नशाखोरी समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है. उन्होंने उपस्थित समुदाय से आह्वान किया कि जब तक बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. उन्होंने माता शबरी की जयंती पर संकल्प लेने की बात कही कि हर परिवार अपने बच्चों को स्कूल भेजेगा और शिक्षित समाज की नींव रखेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने समां बांध दिया. इस कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद बलवंत सिंह, सकेश्वर भुइयां, पंसस उषा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश भुइयां, राजबली भुइयां, रामेश्वर भुइयां, जगदेव भुइयां, अर्जुन राम, मनोज भुइयां, लल्लू भुइयां, सरस्वती देवी, बसंत भुइयां, प्रदीप भुइयां, धनेश्वर सिंह और प्रदीप सिंह समेत काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola