गरीबी, शोषण और असमानता के खिलाफ शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है : फादर जोश

Updated:
विज्ञापन
गरीबी, शोषण और असमानता के खिलाफ शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है : फादर जोश

गरीबी, शोषण और असमानता के खिलाफ शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है : फादर जोश

विज्ञापन

महुआडांड़़ प्रखंड स्थित संत जेवियर्स महाविद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ फादर एमके जोश ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीबी, शोषण और असमानता के खिलाफ शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक होना अनिवार्य है. पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से बताया शिक्षा का महत्व : कार्यक्रम में प्रो रैचेल नाग ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों को सशक्त बनकर जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया. वहीं, प्रो सुरभि सिन्हा ने नेल्सन मंडेला के प्रसिद्ध कथन को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही विश्व में बदलाव लाया जा सकता है. छात्रा अनुजा ने शिक्षा पर आधारित एक मनमोहक गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. मौके पर ये थे मौजूद : कार्यक्रम में डॉ फादर राजीव तिर्की, सिस्टर चंद्रोदय, जफर इकबाल, शशि शेखर, डॉ प्यारी कुजूर, डॉ आरिफुल हक, डॉ मन्नु, डॉ सिराजुल हक, शेफाली प्रकाश, रोजी सुष्मिता तिर्की, विक्रम रजत डुंगडुंग, अभय सुकुट डुंगडुंग और रोनित मार्शल समेत काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola