ड्रग्स तस्करी व अफीम की खेती के विरुद्ध करें कार्रवाई: डीसी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ड्रग्स तस्करी व अफीम की खेती के विरुद्ध करें कार्रवाई: डीसी

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय (एनसीओआरडी) समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय (एनसीओआरडी) समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से चंदवा, बालूमाथ, बारियातू एवं हेरहंज में अवैध अफीम की खेती की विनष्टीकरण की जानकारी ली. वहीं उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मादक पदार्थ की खेती में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी व उपयोग पर सजगता के साथ नजर रखें. जिन क्षेत्रों में अफीम की खेती की सूचना मिले, उसे नष्ट करने के बाद संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करें. डीसी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी खेती पर नियंत्रण, पहचान व विनष्टीकरण, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के संबंध में जन-जागरुकता जरूरी है. पुलिस अधीक्षक ने जिले में अवैध अफीम, भांग की खेती और नशे के खतरे को नियंत्रित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों व बीडीओ को इस पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के लिए ड्रग्स एवं नशीले पदार्थों का सेवन घातक है. जिले में ड्रग्स की तस्करी एवं अफीम खेती किसी भी सूरत में नहीं होने दें. बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola