ePaper

झारखंड वीरांगना नशा मुक्ति केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 08 Sep 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड वीरांगना नशा मुक्ति केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान

साप्ताहिक हाट परिसर में रविवार को झारखंड वीरांगना नशा मुक्ति केंद्र द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बालूमाथ. शेरेगड़ा गांव स्थित साप्ताहिक हाट परिसर में रविवार को झारखंड वीरांगना नशा मुक्ति केंद्र द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. संस्था की सचिव संगीता कुमारी ने घूम-घूम कर लोगों के बीच पर्चा बांटा. उन्होंने कहा कि हमारी संस्था नियमित नशा करनेवाले युवा व ग्रामीणों को नशा मुक्त करने का कार्य करती है. संस्था नियमित नशा करनेवाले युवाओं को नि:शुल्क दवा व परामर्श भी देती है. साथ ही चिकित्सकों को जब यह लगता है कि किसी व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करना जरूरी है, तो उक्त व्यक्ति का रांची स्थित नशा मुक्ति केंद्र में नि:शुल्क इलाज किया जाता है. बालूमाथ मुरपा मोड़ के समीप संस्था द्वारा नशा मुक्ति केंद्र अस्पताल खोला गया है. नशे के शिकार व्यक्ति यहां आकर नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं. इस अवसर पर संस्था के प्रेमजीत सिंह, जगेश्वर महतो, मो आफताब आलम, चिकित्सक डॉ शिवम प्रभात, मो हिबेतुला, आशीष कुजूर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola