डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक के नेतृत्व में डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक के नेतृत्व में डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बालमुकुंद सहाय ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय विभाजन के बाद दलित शरणार्थियों का अनदेखी की गयी. कांग्रेस ने बाबा साहेब के मरणोपरांत अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में दो गज जमीन तक नहीं दी. भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया. प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा किशुन कुमार दास, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, किसान मोर्चा पलामू प्रमंडल प्रभारी गुड्डू सिंह, प्रदेश कार्यसमिति राजधानी यादव, राजीव रंजन पांडेय (अधिवक्ता), जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन राम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, प्रखंड प्रमुख परशु राम लोहारा, जिला परिषद सदस्य रमेश राम, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजबली भुइयां, नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, अनिल सिंह, आनंद कुमार सिंह, उत्तम प्रसाद, गौरव दास, सोनू सिंह, अश्विनी सिंह, संजय सिंह, माया सिंह को सभी सम्मानित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए. संचालन मुकेश कुमार पांडेय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola