तीन सड़क दुघर्टनाओं में आधे दर्जन लोग घायल

थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में आधे दर्जन लोग घायल हो गये.
महुआडांड़. थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में आधे दर्जन लोग घायल हो गये. पहली घटना बासकरचा पुलिस कैंप के समीप घटी. यहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार प्रिंस कुजूर और सलेंद्र कुजूर घायल हो गये. दूसरी घटना बोडाकोना कुरूंद घाटी के पास घटी. यहां टांगीनाथ धाम से वापस महुआडांड़ आने के क्रम में दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. दुर्घटना में देवचरण बड़ाइक और प्रशांत भगत घायल हो गये. देवचरण को डॉ रवि उरांव ने रांची रेफर कर दिया गया. तीसरी घटना नेतरहाट थाना क्षेत्र के नेतरहाट मोड़ के समीप हुई. यहां मोटरसाइकिल पेड़ में टकरा गयी. हादसे में रिमन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अनिल असुर को हल्की चोट लगी. नेतरहाट पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए बिशनपुर गुमला अस्पताल भेजा. दोनों युवक मोटरसाइकिल से चैनपुर होते हुए गुमला जा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




