बीएलओ के बीच मतदाता सूची व पोस्टर का वितरण

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को चुनावी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए बीएलओ के बीच चुनावी जागरूकता पोस्टर व मतदाता सूची का वितरण किया गया.
चंदवा. लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को चुनावी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए बीएलओ के बीच चुनावी जागरूकता पोस्टर व मतदाता सूची का वितरण किया गया. पोस्टर वितरण के दौरान निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. पोस्टर के माध्यम से उम्मीदवारों की सूची, क्या करें-क्या न करें, वोटर आइडी, वोट के लिए प्रयोग किये जानेवाले दस्तावेजों की सूची के साथ-साथ अपना वोट कैसे दें, इसके अलावे किसी भी तरह की असुविधा होने पर हेल्प डेस्क की स्थापना की जानकारी दी गयी है. इस अवसर पर लव कुमार पासवान, किशन कुमार, विद्या रानी, सुषमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










