ePaper

नये वर्ष पर मां भगवती के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, पिकनिक स्पॉट भी रहे गुलजार

Updated at : 01 Jan 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
नये वर्ष पर मां भगवती के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, पिकनिक स्पॉट भी रहे गुलजार

नये वर्ष पर मां भगवती के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, पिकनिक स्पॉट भी रहे गुलजार

विज्ञापन

चंदवा़ नववर्ष का आगाज हो गया है. नये साल के पहले दिन लोगों ने जमकर मस्ती की. अपने-अपने तरीके से पूजा-अर्चना कर पिकनिक का भी लुत्फ उठाया. गुरुवार सुबह से ही लोग नये साल के जश्न में लगे थे. इससे पूर्व मंगलवार की रात जैसे ही घड़ी में 12 बजा, जमकर आतिशबाजी हुई. नये साल का स्वागत किया गया. लोगों ने सगे-संबंधी व दोस्तों को फोन व मैसेज कर नववर्ष की बधाइयां दी. मौसम के हिसाब से भी साल का पहला दिन काफी खुशनुमा रहा. नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा देवी के प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां सुबह से ही लंबी कतार दिखी. लोगों ने पूजा-पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पिकनिक का लुत्फ भी उठाया. इसके अलावे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में भीड़-भाड़ रही. पिकनिक स्पॉट पर पूरे दिन रही भीड़ : चंदवा प्रखंड में कांति फॉल, झुनझुनिया फॉल, नगर डैम, बोरसीदाग स्थित शिव मंदिर, देवनद तट, देवनद दोमुहान, 27 नंबर पुल, वन शक्ति मंदिर परिसर, महादेव मंडा, हिंडालको पार्क व देवनद स्थित इको पार्क में दिनभर लोगों का हुजूम जुटा रहा. यहां बच्चें व महिलाओं ने काफी मस्ती की. गाजे-बाजे के साथ लोगों ने खाना बनाया. देर शाम तक पिकनिक का मजा लिया. कई लोग सपरिवार नये वर्ष का आनंद ले रहे थे. सुबह से ही चिकन व मटन के अलावे शराब की दुकानों पर मारामारी दिखी. बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्व में विभिन्न चौक-चौराहे व पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल तैनात दिखे. देर शाम तक कई स्थान पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. खबर लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola