मृत दो बच्चियों के परिजनों से मिलीं उपप्रमुख, हरसंभव मदद का आश्वासन
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 14 Jun 2026 8:21 PM
मृत दो बच्चियों के परिजनों से मिलीं उपप्रमुख, हरसंभव मदद का आश्वासन
बारियातू़ थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव स्थित हगनीगढ़ा में बीते गुरुवार को डूबने से दो मासूम चचेरी बहनों की मौत हो गयी थी. रविवार को उपप्रमुख निशा शाहदेव और बिरेंद्र पासवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. दोनों ने शोकाकुल परिजनों को खाद्य सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. निशा शाहदेव ने मृत बच्चियों के माता-पिता व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है. उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि जल्द दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. इससे पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू समेत अन्य नेताओं ने भी परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की थी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया था. इस हृदय विदारक घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक प्रखंड का कोई भी अधिकारी या कर्मी परिजनों से मिलने नहीं पहुंचा है. प्रशासनिक अमले की इस उदासीनता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है. मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव, रामभजन साव, रिंकू यादव, कुलदीप गंझू समेत कई पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










