मालगाड़ी से कट उपमुखिया की मौत

सदर थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत के उपमुखिया बंधु उरांव की मौत मालगाड़ी से कट जाने से हो गयी. घटना सोमवार को अहले सुबह घटी.
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत के उपमुखिया बंधु उरांव की मौत मालगाड़ी से कट जाने से हो गयी. घटना सोमवार को अहले सुबह घटी. बताया जाता है कि बंधु उरांव का शव अहले सुबह लातेहार के बेंदी रेलवे स्टेशन के बीच लूगफीची गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पाया गया. डाउन लाइन में हुई घटना की सूचना मालगाड़ी के चालक ने लातेहार रेलवे स्टेशन प्रबंध को दिया. पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










