ग्रामीणों ने की सड़क की मांग, विधायक को आवेदन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की सड़क की मांग, विधायक को आवेदन

प्रखंड के हेमपुर गांव के ग्रामीणों ने लातेहार विधायक प्रकाश राम से गांव में सड़क बनवाने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने रविवार को विधायक आवेदन सौंपा.

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड के हेमपुर गांव के ग्रामीणों ने लातेहार विधायक प्रकाश राम से गांव में सड़क बनवाने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने रविवार को विधायक आवेदन सौंपा. आवेदन में कहा गया है कि हेमपुर स्कूल से वीरकुंवर थान होते सुकुल गंझू के घर तक करीब डेढ़ किमी पीसीसी पथ की आवश्यकता है. सड़क के अभाव में काफी परेशानी हो रही है. पीसीसी पथ बनने से हेमपुर व सेमरसोत गांव के लोगों को अस्पताल, बाजार व बच्चों को स्कूल तक जाने में सहुलियत होगी. वर्तमान में यह सड़क खराब काफी जर्जर हालत है. आवेदन में दशरथ यादव, संतोष यादव, यशोदा देवी, रामजतन यादव, सुनीता देवी, राजेश यादव, विकास यादव समेत अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola